इंडिया पोस्ट और सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने शक्ति ग्रुप कंपनीज के सहयोग से 350 स्थानों पर रखे तिरंगा कलेक्शन बॉक्स, निकाली जागरूकता रैली

Sat, 15 Aug 2026 06:32 PM (IST)
Sat, 15 Aug 2026 06:33 PM (IST)
 0
इंडिया पोस्ट और सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने शक्ति ग्रुप कंपनीज के सहयोग से 350 स्थानों पर रखे तिरंगा कलेक्शन बॉक्स, निकाली जागरूकता रैली
इंडिया पोस्ट और सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने शक्ति ग्रुप कंपनीज के सहयोग से 350 स्थानों पर रखे तिरंगा कलेक्शन बॉक्स, निकाली जागरूकता रैली

 सूरत (गुजरात) [भारत],15 अगस्त : राष्ट्रध्वज तिरंगे की गरिमा बनाए रखने और इस्तेमाल के बाद उसे सड़कों या अन्य स्थानों पर बिखरा हुआ पाए जाने से रोकने के लिए सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने इंडिया पोस्ट(सूरत डिविजन) के सहयोग से एक विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सूरत शहर में करीब 350 स्थानों परतिरंगा कलेक्शन बॉक्स लगाए गए हैं। इस पूरे अभियान को शक्ति ग्रुप कंपनीज ने प्रायोजित किया है।

सूरत फ्यूचर फाउंडेशन की ओर से पार्थ मेहता ने बताया कि शहर के विभिन्न पोस्ट ऑफिसों के अलावा स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ये कलेक्शन बॉक्स लगाए गए हैं। नागरिक इस्तेमाल के बाद राष्ट्रध्वज को इधर-उधर फेंकने के बजाय इन कलेक्शन बॉक्स में सम्मानपूर्वक जमा कर सकेंगे। ये बॉक्स 21 अगस्त तक उपलब्ध रहेंगे।

अभियान पूरा होने के बाद एकत्र किए गए राष्ट्रध्वजों का भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार सम्मानपूर्वक और उचित तरीके से निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

 

शक्ति ग्रुप कंपनीज के श्रेयांश गोयल ने बताया कि कई बार इस्तेमाल के बाद राष्ट्रध्वज सड़क पर पड़ा हुआ दिखाई देता है। वहीं, राष्ट्रध्वज का क्या किया जाए, इसकी जानकारी नहीं होने के कारण कई लोग उसे अपने घर में ही रख देते हैं। ऐसी स्थिति उत्पन्न हो और तिरंगे की राष्ट्रीय गरिमा बनी रहे, इसी उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।

एसवीएनआईटी से कारगिल चौक तक निकली तिरंगा रैली

इस अभियान के तहत शुक्रवार को एसवीएनआईटी से कारगिल चौक तक तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। कारगिल चौक से रैली वापस एसवीएनआईटी पहुंची। रैली में 350 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान इंडिया पोस्ट (सूरत डिवीजन) के एसएसपी यशकुमार जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

JR Choudhary JR Choudhary serves as the Editor of Marudhar Bharti, where he leads the editorial team with a focus on accuracy, transparency, and public interest journalism. With over 8 years of hands-on experience in the media industry, he has developed a deep expertise in news analysis, regional reporting, and editorial management. His core mission is to uphold the highest standards of journalistic ethics while delivering stories that matter to the public.