एयू जयपुर मैराथन 2027 की तैयारी का आगाज, जयपुर रनर्स क्लब द्वारा शुरू किया ट्रेनिंग कैंप

Sat, 14 Nov 2026 08:39 PM (IST)
Sat, 14 Nov 2026 08:40 PM (IST)
 0
एयू जयपुर मैराथन 2027 की तैयारी का आगाज, जयपुर रनर्स क्लब द्वारा शुरू किया ट्रेनिंग कैंप
एयू जयपुर मैराथन 2027 की तैयारी का आगाज, जयपुर रनर्स क्लब द्वारा शुरू किया ट्रेनिंग कैंप

*सेंट्रल पार्क में शुरू हुई ट्रेनिंग पहल ‘रोड टू एयू जयपुर मैराथन 2027’, शुरुआती से लेकर अनुभवी धावकों को मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन*

14  फरवरी को होगा एयू जयपुर मैराथन 2027

*जयपुर।* एयू जयपुर मैराथन 2027 की तैयारियों को लेकर जयपुर रनर्स क्लब ने अपनी विशेष ट्रेनिंग पहल ‘रोड टू एयू जयपुर मैराथन २०२७’ ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ किया। सेंट्रल पार्क में आयोजित उद्घाटन समारोह में पं. सुरेश मिश्रा, संस्कृति युवा संस्था ने इस प्रशिक्षण अभियान का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य शहर में रनिंग कल्चर को बढ़ावा देना और हर आयु एवं क्षमता के धावकों को व्यवस्थित प्रशिक्षण के माध्यम से मैराथन के लिए तैयार करना है।

इस ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत शुरुआती धावकों से लेकर अनुभवी रनर्स तक को विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिभागियों को 5 Km, 10Km, हाफ मैराथन और फुल मैराथन की तैयारी के लिए नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। जेआरसी  रन अकादमी ओर सेंट्रल पार्क के कोच मोहनीश और आकांक्षा धावकों को प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर एयू जयपुर मैराथन के सीइओ  मुकेश मिश्रा ने कहा, “एयू जयपुर मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि फिटनेस, स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता का एक बड़ा मंच है। रोड टू एयू जयपुर मैराथन 2027 जैसी पहल से नए धावकों को सही मार्गदर्शन मिलेगा और अनुभवी रनर्स को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। हमारा प्रयास है कि जयपुर को देश के प्रमुख रनिंग और फिटनेस केंद्रों में स्थापित किया जाए।”

जयपुर रनर्स क्लब के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा, “जेआरसी  रन अकादमी के माध्यम से हमारा लक्ष्य रनिंग को एक नियमित जीवनशैली के रूप में विकसित करना है। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार दौड़ने की शुरुआत करे और एक मजबूत रनिंग कम्युनिटी का हिस्सा बने। यह पहल एयू जयपुर मैराथन 2027 तक धावकों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और विशेषज्ञ प्रशिक्षण से जोड़ने का प्रयास है।”

कार्यक्रम में जयपुर रनर्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तिजारिया, सुशील कुल्हरी, शिव कुमार भारद्वाज, क्लब के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कोषाध्यक्ष ऋषभ दुग्गड़ तथा सेंट्रल पार्क के जोनल डायरेक्टर अनीता वर्मा और मुंजाल मयंक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

JR Choudhary JR Choudhary serves as the Editor of Marudhar Bharti, where he leads the editorial team with a focus on accuracy, transparency, and public interest journalism. With over 8 years of hands-on experience in the media industry, he has developed a deep expertise in news analysis, regional reporting, and editorial management. His core mission is to uphold the highest standards of journalistic ethics while delivering stories that matter to the public.