सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

Tue, 29 Sep 2026 04:49 PM (IST)
Tue, 29 Sep 2026 04:50 PM (IST)
 0
सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया
सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर : सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत की अग्रणी निर्माता कंपनी ने ‘नवआरंभ 2026’ नाम से एक विशेष चैनल पार्टनर मीट और प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देशभर से 300 से ज़्यादा सर्वोटेक के चैनल पार्टनर्स शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य मजबूत साझेदारियों का जश्न मनाना, चैनल पार्टनर्स के योगदान को सम्मानित करना, और कंपनी के नवीनतम इनोवेशंस को पेश करना रहा। नवआरंभ 2026 सर्वोटेक की इनोवेशन, ग्रोथ और स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य की दिशा में निरंतर यात्रा की एक नई शुरुआत का प्रतीक रहा।

नवआरंभ के दौरान सर्वोटेक के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर सोनू सूद, सर्वोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर रमन भाटिया, सेल्स डायरेक्टर सारिका भाटिया, सर्वोटेक के चैनल पार्टनर्स और कंपनी के अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। नवआरंभ 2026 का एक प्रमुख आकर्षण सर्वोटेक के चैनल पार्टनर्स के लिए एक्सक्लूसिव प्रिविलेज प्रोग्राम की घोषणा रही। घोषणा के दिन ही प्रिविलेज प्रोग्राम के सदस्य बनने वाले चैनल पार्टनर्स को सोनू सूद, रमन भाटिया और सारिका भाटिया ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए। यह पहल उन मजबूत साझेदारियों का उत्सव रही, जो सर्वोटेक की निरंतर ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

नवआरंभ 2026 के अवसर पर सर्वोटेक ने तीन नए प्रोडक्ट्स, स्पार्कल प्रो आईपी 54, हाइब्रिड इन्वर्टर, स्पार्कल इलीट आईपी 65 हाइब्रिड इन्वर्टर, और माइक्रो ग्रिड इन्वर्टर भी लॉन्च किया। नई पीढ़ी के एडवांस्ड सोलर इनवर्टर सॉल्यूशंस के रूप में डिजाइन किए गए ये प्रोडक्ट्स स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट, बेहतर परफॉर्मेंस और बदलती ग्राहक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किए गए हैं। इन नए प्रोडक्ट को SAARC देशों और मिडिल ईस्ट में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा, जो सर्वोटेक के इंटरनेशनल विस्तार की दिशा में एक कदम है। ये इनोवेशंस सर्वोटेक की स्वच्छ और अधिक टेक्नोलॉजी-ड्रिवन ऊर्जा भविष्य की दिशा में निरंतर बढ़ते कदम को दर्शाते हैं।

सोनू सूद की मौजूदगी ने कार्यक्रम की ऊर्जा को और बढ़ाया। उन्होंने सर्वोटेक की टीम और चैनल पार्टनर्स के साथ बातचीत की और इस आयोजन का हिस्सा बने। देश के विभिन्न हिस्सों से चैनल पार्टनर्स की भागीदारी ने ‘नवआरंभ 2026’ को सार्थक संवाद, साझेदारी और भविष्य की साझा दिशा को सेलिब्रेट करने का एक विशेष मंच बनाया।

यह आयोजन केवल एक प्रोडक्ट लॉन्च तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह उस पूरे इकोसिस्टम का उत्सव रहा जिसने सर्वोटेक की ग्रोथ को गति दी है और कंपनी की इनोवेशन व साझेदारी की नई शुरुआत को दर्शाया।

नवआरंभ 2026 पर बोलते हुए रमन भाटिया, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, सर्वोटेक ने कहा, “नवआरंभ सर्वोटेक के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है, लेकिन इसके साथ यह उन पार्टनर्स के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जो हमारी यात्रा का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। हमारे नए-जेनरेशन इनवर्टर सॉल्यूशंस के साथ हम स्मार्ट, स्वच्छ और अधिक भरोसेमंद एनर्जी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहे हैं और अपने चैनल पार्टनर इकोसिस्टम के साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

नवआरंभ 2026 में अपने अनुभव को साझा करते हुए सोनू सूद, ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, सर्वोटेक ने कहा, “नवआरंभ का हिस्सा बनना और सर्वोटेक की टीम व उसके चैनल पार्टनर्स की ऊर्जा को करीब से देखना शानदार अनुभव रहा। पूरे आयोजन में इनोवेशन, साझेदारी और ग्रोथ की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। मैं सर्वोटेक और उसके सभी पार्टनर्स को एक स्वच्छ और बेहतर भविष्य की दिशा में उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

JR Choudhary JR Choudhary serves as the Editor of Marudhar Bharti, where he leads the editorial team with a focus on accuracy, transparency, and public interest journalism. With over 8 years of hands-on experience in the media industry, he has developed a deep expertise in news analysis, regional reporting, and editorial management. His core mission is to uphold the highest standards of journalistic ethics while delivering stories that matter to the public.