खूबसूरती और टैलेंट का संगम: एसआई हेमलता शर्मा ने जीता मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 का खिताब

मिसेज कैटेगरी में राजस्थान पुलिस सेवा में कार्यरत जयपुर वैशाली नगर थाने की एसआई हेमलता शर्मा ने मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 का खिताब अपने नाम किया हैं।

Fri, 03 Jan 2025 05:43 PM (IST)
 0
खूबसूरती और टैलेंट का संगम: एसआई हेमलता शर्मा ने जीता मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 का खिताब
खूबसूरती और टैलेंट का संगम: एसआई हेमलता शर्मा ने जीता मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 का खिताब

अभी हाल ही में जयपुर दिल्ली हाइवे स्थित अनंता रिजॉर्ट एंड स्पा में देश के सबसे प्रतिष्ठित नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज इंडिया सीजन 6 का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से आईं मिस व मिसेज कैटेगरी की मॉडल्स ने पार्टिसिपेट किया। इस ब्यूटी पेजेंट में मिसेज कैटेगरी में राजस्थान पुलिस सेवा में कार्यरत जयपुर वैशाली नगर थाने की एसआई हेमलता शर्मा ने मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 का खिताब अपने नाम किया हैं। देश भर से आईं अन्य प्रतियोगियों से अपने टेलेन्ट और प्रतिभा से के बल पर आगे निकल कर सब इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा ने पूरे देश में राजस्थान एवं राजस्थान पुलिस का नाम रौशन किया है। 

मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के आयोजक पवन टांक, अनंता के चेयरमैन रविंद्र प्रताप सिंह , एसकेजे ज्वैलर्स के डायरेक्टर संजय जोशी, मंदाकिनी साडीज के डायरेक्टर प्रशांत पौद्दार ने  मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 की विजेता हेमलता शर्मा को खिताबी क्राउन, शेश और गिफ्ट हैंपर्स से नवाजकर सम्मानित किया। राजस्थान पुलिस महकमे में हेमलता शर्मा की इस बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं और तमाम पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी जा रही हैं ।

इस मौके पर वैशाली नगर क्षेत्र के ए.सी.पी. आलोक कुमार गौतम ने कहा कि हमारी पूरी पुलिस फोर्स के लिए गर्व का पल है। अब तक कहा जाता था कि सिर्फ फौज में ही शामिल होकर बेटियां देश का नाम रोशन करती हैं, लेकिन हेमलता ने इस खिताब को जीतकर साबित किया है कि बेटियों को बस मौका मिलने की देरी है और वह अपने आप को किसी भी मंच पर्व साबित कर सकती हैं। मेरे सर्किल पुलिस थाने की होनहार हमारी बेटी का यह देश व्यापी सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है ।

JR Choudhary JR Choudhary serves as the Editor of Marudhar Bharti, where he leads the editorial team with a focus on accuracy, transparency, and public interest journalism. With over 8 years of hands-on experience in the media industry, he has developed a deep expertise in news analysis, regional reporting, and editorial management. His core mission is to uphold the highest standards of journalistic ethics while delivering stories that matter to the public.