‘अंतस 2’ का जयपुर प्रीमियर रहा धमाकेदार, राज मंदिर सिनेमा तालियों और उत्साह से गूंजा

Fri, 17 Apr 2026 10:44 PM (IST)
Sat, 18 Apr 2026 06:49 PM (IST)
 0
‘अंतस 2’ का जयपुर प्रीमियर रहा धमाकेदार, राज मंदिर सिनेमा तालियों और उत्साह से गूंजा
‘अंतस 2’ का जयपुर प्रीमियर रहा धमाकेदार, राज मंदिर सिनेमा तालियों और उत्साह से गूंजा

 

'अंतस 2' का जयपुर प्रीमियर धमाकेदार - राज मंदिर में ठुमके और तालियां

 प्रेम की सादगी भरी दास्तान दो अंजाने में राजस्थान के मनोरम दृश्यों में प्यार पनपा - 'अंतस 2' में धमाल मचाने को तैयार!

जयपुर, 17 अप्रैल 2026 (SCNWire): सोनम टेली फिल्म्स के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म 'अंतस 2' का सोनम टेली फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को प्रीमियर के दौरान दर्शकों का शानदार प्रतिसाद मिला और पूरा सिनेमा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

प्रीमियर के दौरान निर्देशक सुरेन्द्र स्वामी,प्रोड्यूसर सुरेश कुमार, सोनम जी एक्ट्रेस श्रेया खन्ना, एक्टर आलोक भारद्वाज, लेखक महेश रुणिवाल, हिंडोन विधायक अनीता जाटव, एसीपी अमजद खान, राजस्थानी एक्टर राज जांगिड़, श्रवण सागर, आरके सारा, राजवीर गुर्जर बस्सी, चरण सिंह पथिक, राधेश्याम पीपलवा, गणेश महाराज सहित कई लोग मौजूद रहे। 

निर्देशक सुरेंद्र स्वामी की यह पहली बड़े स्तर की फिल्म है, जिसे दर्शकों और फिल्म जगत की हस्तियों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ। प्रीमियर के दौरान मौजूद अतिथियों ने फिल्म के निर्देशन, कहानी और कलाकारों के अभिनय की सराहना की।

फिल्म की कहानी राजस्थान की खूबसूरत लोकेशनों—जयपुर की सड़कों, राजसमंद और उदयपुर की झीलों—की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सरल और भावनात्मक प्रेम कथा है। ‘अंतस’ की सफलता के बाद आए इस सीक्वल में श्रेया खन्ना और आलोक भारद्वाज की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

फिल्म में श्रेया खन्ना एक युवती की भूमिका निभा रही हैं, जो जयपुर आकर अपने प्रेमी की तलाश में एक सादगी भरे टैक्सी ड्राइवर (आलोक भारद्वाज) से मिलती है और उसकी सरलता से प्रभावित होकर उससे प्रेम करने लगती है। अभिनेता आलोक भारद्वाज ने अपने किरदार को सहजता और प्रभावी ढंग से निभाया है। फिल्म की कहानी लेखक महेश रुणिवाल द्वारा लिखी गई है, जबकि निर्माता सुरेश कुमार ने फिल्म के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा है।

निर्देशक सुरेंद्र स्वामी ने कहा कि जयपुर में इस फिल्म का प्रीमियर उनके लिए एक सपने के साकार होने जैसा है। उन्होंने दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल होगी।"जयपुर के राज मंदिर प्रीमियर मेरे सपनों का सच हुआ। राजस्थानी सितारों का साथ, उनकी सराहना और दर्शकों का प्यार देखकर गदगद हूं। यह फिल्म हर दिल को छुएगी! मेरी पहली बड़ी फिल्म जयपुर की सड़कों पर बनी प्रेम कहानी दर्शकों को बांध लेगी। टीम के सहयोग से सपना साकार हुआ।"

अभिनेत्री श्रेया खन्ना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जयपुर में मिला उत्साहपूर्ण स्वागत उनके लिए बेहद खास रहा और यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी।"प्रीमियर में जयपुर की ऊर्जा कमाल की रही। राजस्थानी सितारों से मिलना सम्मानजनक। मेरी भूमिका और आलोक संग केमिस्ट्री ने सबको पसंद आया! जयपुर की इस शूटिंग ने मुझे सादगी का असली मतलब सिखाया।  'अंतस 2' मेरे करियर का माइलस्टोन है।"

अभिनेता आलोक भारद्वाज ने कहा कि एक आम व्यक्ति के किरदार को निभाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन निर्देशक के मार्गदर्शन में यह अनुभव यादगार रहा! 

"टैक्सी ड्राइवर की सादगी राज मंदिर प्रीमियर में चमकी। राजस्थानी सितारों की सराहना सुनकर खुशी हुई। टैक्सी ड्राइवर की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सुरेंद्र सर के निर्देशन में मजा आया। यह आम आदमी की कहानी हर दिल को छुएगी। 

 फिल्म के प्रोड्यूसर सुरेश कुमार ने बताया  'अंतस 2' का प्रीमियर सफल रहा। राजस्थानी सिनेमा दिग्गजों का समर्थन गर्व की बात। दर्शकों का इंतजार अब खत्म! 'अंतस' की सफलता के बाद 'अंतस 2' बनाना गर्व की बात। हमारी टीम ने क्वालिटी पर कोई कसर नहीं छोड़ी। दर्शकों का प्यार ही लक्ष्य।"

लेखक महेश रुणिवाल ने फिल्म को बॉलीवुड और राजस्थान की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का खूबसूरत संगम बताया और कहा कि लोकेशनों ने कहानी को जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रीमियर के दौरान उपस्थित फिल्मी हस्तियों ने निर्देशक के विजन और कलाकारों की नैचुरल एक्टिंग की सराहना की। फिल्म की सफलता के बाद निर्माता ने भविष्य में भी राजस्थान में फिल्म निर्माण जारी रखने और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की बात कही।

SCNWire

JR Choudhary JR Choudhary serves as the Editor of Marudhar Bharti, where he leads the editorial team with a focus on accuracy, transparency, and public interest journalism. With over 8 years of hands-on experience in the media industry, he has developed a deep expertise in news analysis, regional reporting, and editorial management. His core mission is to uphold the highest standards of journalistic ethics while delivering stories that matter to the public.