हापुड़ में गौ सेवा के लिए एस्पायर ग्रुप सम्मानित

Fri, 01 May 2026 08:23 PM (IST)
Fri, 01 May 2026 08:24 PM (IST)
 0
हापुड़ में गौ सेवा के लिए एस्पायर ग्रुप सम्मानित
हापुड़ में गौ सेवा के लिए एस्पायर ग्रुप सम्मानित

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) : जनपद में गौ सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एस्पायर ग्रुप को सम्मानित किया गया। हापुड़ के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने एस्पायर ग्रुप को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की।

यह पहल हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना की अपील के बाद शुरू हुई, जिसमें उन्होंने आमजन, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से जनपद के विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित 3,597 निराश्रित गोवंशों के लिए गर्मी के मौसम में चारे, पानी और उचित देखभाल की व्यवस्था में सहयोग का आह्वान किया था।

इस अभियान को प्रभावी बनाने में मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। प्रशासन की ओर से विभिन्न पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कर गोवंश संरक्षण की इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा चलाई गई इस पहल से प्रेरित होकर कई सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और व्यक्तियों ने सहयोग का संकल्प लिया। इसी क्रम में एस्पायर ग्रुप ने आगे आकर गौवंशों के लिए लगभग 1,000 क्विंटल चारे की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी उठाई।

एस्पायर ग्रुप के इस योगदान की सराहना करते हुए जनपद में आयोजित गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने समूह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एस्पायर ग्रुप के प्रबंधन की ओर से हेमंत गुप्ता और संदीप कुमार ने यह सम्मान प्राप्त किया।

सम्मान मिलने पर दोनों प्रतिनिधियों ने प्रशासन और मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एस्पायर ग्रुप भविष्य में भी समाज सेवा और गौ सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी करता रहेगा।

कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती कविता माधरे, माननीय विधायक हापुड़ श्री विजयपाल आढ़ती, माननीय विधायक गढ़मुक्तेश्वर श्री हरेंद्र तेवतिया, क्षेत्रीय महामंत्री श्री विकास अग्रवाल, निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष भाजपा श्री नरेश तोमर, जिलाधिकारी कविता मीना, अन्य अधिकारिगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शुरू हुई यह पहल हापुड़ में सेवा भावना, जनसहयोग और बेहतर समन्वय का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।

JR Choudhary JR Choudhary serves as the Editor of Marudhar Bharti, where he leads the editorial team with a focus on accuracy, transparency, and public interest journalism. With over 8 years of hands-on experience in the media industry, he has developed a deep expertise in news analysis, regional reporting, and editorial management. His core mission is to uphold the highest standards of journalistic ethics while delivering stories that matter to the public.