भारत अपडेट: राष्ट्रीय समाचार चैनल जल्द ही लॉन्च होगा

Thu, 09 May 2024 02:14 PM (IST)
Thu, 09 May 2024 02:18 PM (IST)
 0
भारत अपडेट: राष्ट्रीय समाचार चैनल जल्द ही लॉन्च होगा
भारत अपडेट: राष्ट्रीय समाचार चैनल जल्द ही लॉन्च होगा

देश के राष्ट्रीय समाचार चैनल ‘भारत अपडेट’ की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। चैनल के सीईओ और चेयरमैन नारायण सिंह भाटी ने इसकी शुरुआत के बारे में सूचना दी है। ‘भारत अपडेट’ नामक नए चैनल की लॉन्चिंग का ऐलान करते हुए, नारायण सिंह भाटी ने बताया कि इस चैनल का मुख्य उद्देश्य देश और विदेश में घटित हो रही घटनाओं की विस्तृत रूप से रिपोर्टिंग करना है।
नई दिल्ली: देश के राष्ट्रीय समाचार चैनल ‘भारत अपडेट’ की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। चैनल के सीईओ और चेयरमैन नारायण सिंह भाटी ने इसकी शुरुआत के बारे में सूचना दी है।

‘भारत अपडेट’ नामक नए चैनल की लॉन्चिंग का ऐलान करते हुए, नारायण सिंह भाटी ने बताया कि इस चैनल का मुख्य उद्देश्य देश और विदेश में घटित हो रही घटनाओं की विस्तृत रूप से रिपोर्टिंग करना है।

सीईओ और चेयरमैन नारायण सिंह भाटी ने कहा, “हम भारत अपडेट के माध्यम से दर्शकों को न्यूज़, करेंट अफेयर्स, और सामाजिक मुद्दों पर सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करेंगे। हमारा मकसद देश और समाज के हर क्षेत्र में गतिशीलता और प्रगति की कहानियाँ प्रस्तुत करना है।”

यह नया समाचार चैनल विभिन्न प्लेटफार्म्स पर लाइव और डिजिटल रूप से उपलब्ध होगा, जिससे लोग अपनी पसंद के डिवाइस पर समाचार देख सकेंगे।

नारायण सिंह भाटी ने अधिक जानकारी देने से पहले कहा, “भारत अपडेट – ख़बर सबसे पहले, एवं हम बिना किसी पक्षपात या धार्मिक दृष्टिकोण के, न्यूज़ को सिद्धांतिक और न्यायसंगत तरीके से प्रस्तुत करेंगे। हमें लोकतंत्र के मूल्यों और न्याय के प्रति पूरी विश्वास है।”

‘भारत अपडेट’ चैनल की लॉन्चिंग की तारीख और अन्य विवरणों के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

JR Choudhary JR Choudhary serves as the Editor of Marudhar Bharti, where he leads the editorial team with a focus on accuracy, transparency, and public interest journalism. With over 8 years of hands-on experience in the media industry, he has developed a deep expertise in news analysis, regional reporting, and editorial management. His core mission is to uphold the highest standards of journalistic ethics while delivering stories that matter to the public.