जैकसन ग्रुप ने सस्टेनेबल भविष्य को गति प्रदान करने के लिए सौरव गांगुली के साथ की साझेदारी
मुंबई (महाराष्ट्र), मार्च 27: अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत बनाने और सस्टेनेबल विकास को बढ़ावा देने के लिए अपना पहला ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया
भारत के अग्रणी एनर्जी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर सदनों में से एक जैकसन ग्रुप ने आज भारतीय क्रिकेटटीम के पूर्व कप्तान एवं जाने माने लीडर सौरव गांगुली के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी ऐसे समय में की गई है जब भारत तेज़ी से अपनी नवीकरणीय ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं की ओर बढ़ रहा है। यह कदम इनोवेशन, पैमाने एवं स्थायी समाधानों के ज़रिए भारत के ऊर्जा रूपान्तरण को बढ़ावा देने की जैकसन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आठ दशकों की विरासत के साथ जैकसन ग्रुप भरोसे, दृढ़ता एवं भविष्य के अनुकूल इनोवेशन्स की ओर अग्रसर रहा है। गांगुली के बदलावकारी नेतृत्व से प्रेरित कंपनी का उद्देश्य भविष्य के अनुकूल एनर्जी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर समाधानों के साथ एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत बनाना है।
इस साझेदारी के तहत सौरव गांगुली विभिन्न ब्राण्ड कैंपेन्स एवं सामरिक पहलों में जैकसन ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे स्वच्छ एवं अधिक स्थायी ऊर्जा प्रणाली को सशक्त बनाने के कंपनी के विज़न को गति मिलेगी।
इस साझेदारी पर बात करते हुए श्री समीर गुप्ता, चेयरमैन, जैकसन ग्रुप ने कहा ‘‘जैकसन परिवार में ‘दादा’ का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। सौरव गांगुली नेतृत्व, दृढ़ता एवं परफोर्मेन्स का पर्याय हैं- उनके ये मूल्य हमसे मेल खाते हैं। यह साझेदारी हमेशा आगे रहने और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की हमारी साझा भावना को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि उनकी विश्वसनीयता के साथ यह साझेदारी हमारे ब्राण्ड को सशक्त बनाएगी तथा देश-विदेश् में हमारे सस्टेनेबल समाधानों के अडॉप्शन को बढ़ाने में योगदान देगी। वाईस चेयरमैन श्री सुंदीप गुप्ता तथा जैकसन ग्रीन के वाईस चेयरमैन एवं ग्लोबल सीईओ श्री बिकेश ओगरा के सहयोग से हमारी प्रगति की नींव मजबूत नेतृत्व पर टिकी है, साथ ही अगली पीढ़ी भी ग्रुप को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है।’’
साझेदारी पर बात करते हुए श्री सौरव गांगुली ने कहा, ‘वितरित पावर, सोलर एनर्जी, ग्रीन मॉलीक्यूल्स एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर- पावर, मेट्रो, सिविल एवं वॉटर की पूर्ण मूल्य श्रृंखला में जैकसन का दृष्टिकोण बेहद प्रभावशाली है। एक ऐसे ब्राण्ड के साथ जुड़ते हुए मुझे खुशी का अनुभव हो रहा है, जो भारत के ऊर्जा रूपान्तरण और हरित भविष्य में अर्थपूर्ण योगदान दे रहा है।’’
यह पहल जैकसन के अनूठ बिज़नेस मॉडल को मजबूत बनाती है, जिसमें मैनुफैक्चरिंग, प्रोजेक्ट डेवलपमेन्ट, ईपीसी तथा ओ एंड एम सर्विसेज़ शामिल है। अपनी विकास योजनाओं के तहत कंपनी दीर्घकालिक स्थायित्व के लिए अपने लोगों और टेक्नोलॉजी पर फोकस करती है।
आठ दशकों के विरासत के साथ जैकसन ग्रुप भारत के उभरते एनर्जी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर परिवेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ग्रुप के इनोवेशन और उपभोक्ता उन्मुख दृष्टिकोण स्वच्छ भविष्य के निर्माण् की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।