कामना राजपुरोहित बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026 ब्रांड एम्बेसडर

अंशिका गुप्ता ने मिस ग्लैम राजस्थान 2026 का विनिंग टाइटल जीता जबकि कामना राजपुरोहित को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। भव्य फिनाले में चार स्कूटर और ढेर सारे पुरस्कार बांटे गए।

Tue, 07 Apr 2026 01:41 AM (IST)
 0
कामना राजपुरोहित बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026 ब्रांड एम्बेसडर
कामना राजपुरोहित बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026 ब्रांड एम्बेसडर

राजधानी जयपुर में रविवार को मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में फर्स्ट इंडिया एवं भारत 24 प्रेजेंट और पावर्ड बाय अनंता रिसोर्ट “ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान 2026 सीजन 1” के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें टॉप 40 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने रैंप पर डिजाइनर कलेक्शन पेश कर अपनी जीत की दावेदारी पेश की। 

आयोजक पवन टांक और कीर्ति टांक ने बताया कि यह इस पेजेंट का पहला सीजन है, जिसका आयोजन मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया गया है। फिनाले की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ की गई। विभिन्न चरणों से गुजरते हुए टॉप 40 फाइनलिस्ट मॉडल्स का सिलेक्शन फाइनल के लिए किया गया है। आज ग्रैंड फिनाले के दौरान टोटल चार फैशन सीक्वेंस में वेस्टर्न आउटफिट्स का डिजाइनर कलेक्शन वीरा लेबल बाय पीनल द्वारा, डिजाइनर लहंगा कलेक्शन प्रीत कलेक्शन बाय ललित द्वारा, डिजाइनर सारी कलेक्शन रंगोली साड़ीज बाय संकल्प द्वारा, बेला बीचवियर आउटफिट्स बाय ताहीर द्वारा पेश किया गया। वहीं मॉडल्स का स्टाइलिश मेकओवर लैक्मे अकादमी लालकोठी द्वारा किया गया। मॉडल्स ने एसबीजे ज्वेलरी बाय बुलबुल अग्रवाल की आर्टिफिशियल ज्वेलरी को भी रैंप पर बड़े ही सादगी से प्रस्तुत किया। 

फिनाले में बतौर जूरी मेंबर मिस इंडिया ग्लैम की विनर्स ने मॉडल्स के टैलेंट को परखा। जिसमें सौम्या गुप्ता, तन्नू सोलंकी, ख्वाहिश नायक, सौम्या शर्मा, ख्वाहिश सैनी, तमन्ना राव, हर्षिता वर्मा, नंदिनी परिहार, तमन्ना सारनानी, शीतल विश्वकर्मा, रिंकू चौधरी, हीना नामवानी, मुस्कान विजय मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी डॉ जगदीश चंद्र ने शिरकत की। वहीं गेस्ट के तौर पर सफारी होटल्स के ऑनर पवन गोयल, अनंत महल रिसॉर्ट के जीएम लोकेंद्र सिंह, ब्लैकरॉक ऑनर अमित सरीन और क्लब टेडी ऑनर अश्विन बेनीवाल उपस्थित रहे। 

फिनाले में मिस ग्लैम राजस्थान 2026 का विनिंग टाइटल अंशिका गुप्ता ने अपने नाम किया, वहीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026 आइकन बुशरा खान, मिस ग्लैम राजस्थान 2026 टीन विनर्स हर्षिता पाण्डेय रहीं। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य के लिए कामना राजपुरोहित को मिस ग्लैम राजस्थान 2026 ब्रांड एम्बेसडर चुना गया। इन चारों को इंडिया ग्लैम की ओर से स्कूटी प्रदान की गई। अन्य विजेताओं में मिस ग्लैम राजस्थान 2026 रूबी सौम्या सक्सेना, मिस ग्लैम राजस्थान 2026 डायमंड दीपाली भाटिया, मिस ग्लैम राजस्थान 2026 एमरल्ड कविता सैनी, मिस ग्लैम राजस्थान 2026 जयपुर पूनम चौधरी रहीं। वहीं सात रनरअप के रूप मे चेष्टा वर्मा, कीर्ति भार्गव, अनुष्का नारनोलिया, तन्नू रावत, रितु शर्मा, इशा भट्ट, विदिशा यादव को चुना गया। मिस ग्लैम राजस्थान 2026 स्टार - पूजा टक्कर, दिव्या चौधरी, निकिता वैष्णव, पूनम चौधरी, करीना सरनानी, अनुष्का वर्मा, माही शर्मा को बनाया गया साथ ही अन्य 20 प्रतिभागियों को सब टाइटल से नवाजा गया। सभी टॉप 40 प्रतिभागियों को क्राउन, शेष, ट्रॉफ़ी और कैश प्राइज़ के अलावा ढेरों पुरस्कार प्रदान किये गए।

नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेटं मिस इंडिया ग्लैम द्वारा आयोजित किया गया यह राजस्थान स्टेट लेवल ब्यूटी पेजेटं अपने पहले ही सीज़न में राजस्थान का सबसे बड़ा मंच बन गया है। जिसमें रिकॉर्ड तोड़ एन्ट्री सबसे बड़े पुरस्कार, भव्य प्रोडक्शन विश्वसनीयता एवं सुरक्षित माहौल और लोकप्रियता की मिसाल पेश की गई।

JR Choudhary JR Choudhary serves as the Editor of Marudhar Bharti, where he leads the editorial team with a focus on accuracy, transparency, and public interest journalism. With over 8 years of hands-on experience in the media industry, he has developed a deep expertise in news analysis, regional reporting, and editorial management. His core mission is to uphold the highest standards of journalistic ethics while delivering stories that matter to the public.